Public App Logo
Profile Picture

udaipur Big news

@aartisingh982812
6400Followers
5Following
पर्यटन स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने एवं पर्यटकों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने हेतु चित्तौड़गढ़ पुलिस तत्पर, कालिका पेट्रोलिंग टीम ने विदेशी पर्यटकों का किया आत्मीय स्वागत, दुर्ग तक किया एस्कोर्ट

चित्तौड़गढ़, 03 सितम्बर। राजस्थान में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों तथा ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक भावना को मजबूत करने के लिए एक अभिनव पहल की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से चित्तौड़गढ़ पहुंचे देशी विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत किया गया। कालिका टीम की महिला पुलिसकर्मियों एवं सोशल मीडिया प्रभारी एएसआई सत्यनारायण द्वारा इन देशी विदेशी पर्यटकों का स्वागत किया गया तथा उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण के दौरान सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया।

कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा पर्यटकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक एस्कोर्ट किया गया तथा दुर्ग क्षेत्र में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोलिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। टीम द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखते हुए दुर्ग के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस की भूमिका केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटकों को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस का मैत्रीपूर्ण व्यवहार देशी-विदेशी पर्यटकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ राजस्थान पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत करता है।

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी है तथा यहां बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही Tourist Friendly Policing को बढ़ावा दिया जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा की गई यह पहल पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस एवं पर्यटकों के बीच मैत्रीपूर्ण संवाद और विश्वास कायम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिले में पहली बार इस प्रकार कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा विदेशी पर्यटकों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की पहल की गई है, जिसे पर्यटन एवं पुलिसिंग के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ भ्रमण के दौरान किसी भी पर्यटक को सुरक्षा, आवागमन, असामाजिक गतिविधि अथवा किसी अन्य प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चित्तौड़गढ़ पुलिस को सूचित करें। पर्यटक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7300453344 पर संपर्क कर अपनी समस्या अथवा सूचना साझा कर सकते हैं।
बेगूं थाना पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।*

*दो कारों से 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध एवं 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद।*

*मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार जब्त।*

चित्तौड़गढ़, 03 अक्टूबर 2026। जिले की बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान दो कारों से 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध एवं 86 किलो 80 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है।

पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा गोपालसिंह कानावत के मार्गदर्शन एवं डीएसपी बेंगू अंकित कुड़ी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी पुलिस थाना बेगूं चम्पाराम पु.नि. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक सीताराम, कानि. सुरेन्द्र, रमेश, विजय, कमलेश, प्रवीण व राजेन्द्रसिंह द्वारा शुक्रवार को चन्दाखेड़ी से जोगणियामाता रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध वाहन ग्रांड आई-10 स्पोर्ट्स एवं स्विफ्ट कार पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर दोनों वाहन छोड़कर उनके चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर उनमें कुल 86 किलो 080 ग्राम डोडाचूरा एवं 3 किलो 590 ग्राम अफीम दूध बरामद हुआ। मादक पदार्थों के अवैध परिवहन में प्रयुक्त दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया।

फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

इस संबंध में पुलिस थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है। प्रकरण में मादक पदार्थों के स्रोत एवं गंतव्य तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उदयपुर पुलिस लाइन में ICJS, ई-साक्ष्य और ई-समन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। आधुनिक तकनीक और डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में ICJS, ई-साक्ष्य और ई-समन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में हुई।
कार्यशाला में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के आईटी विभाग के वरिष्ठ निदेशक दीपक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा, एएसपी शहर उमेश ओझा, एएसपी अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर लखमन राय, एएसपी खेरवाड़ा रजत बिश्नोई, एएसपी महिला अनुसंधान प्रकोष्ठ मंजीत सिंह सहित जिले के वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में स्मार्ट पुलिसिंग और त्वरित न्याय पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने ई-साक्ष्य और ई-समन के तकनीकी उपयोग के साथ-साथ इनके कानूनी महत्व की जानकारी दी।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने अधिकारियों को डिजिटल प्रणालियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के बेहतर उपयोग से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ त्वरित न्याय की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी।
*मुस्लिम महासंघ ने सलूंबर सभापति नरेश जैन सहित जनप्रतिनिधियों का किया स्वागत*

सलूंबर। 03 अक्टूबर 2026

*मुस्लिम महासंघ की ओर से सलूंबर नगर परिषद के सभापति नरेश जैन का स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया।* इस अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान तथा उदयपुर नगर निगम के वार्ड 22 के पार्षद हिदायतुल्ला खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*कार्यक्रम के दौरान सलूंबर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 के पार्षद मोहम्मद नूर एवं वार्ड नंबर 24 के पार्षद मोहम्मद सोहेल का भी इस्तकबाल एवं सम्मान किया गया।*

इस मौके पर *मुस्लिम महासंघ के पदाधिकारियों ने सलूंबर शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं तथा सामाजिक भाईचारे और आपसी सौहार्द को लेकर चर्चा की।*

महासंघ की ओर से सभापति नरेश जैन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई गई कि नगर परिषद के नए नेतृत्व में सलूंबर शहर विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

सभापति नरेश जैन ने मुस्लिम महासंघ की ओर से किए गए स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों का *आभार व्यक्त* किया। उन्होंने शहर के विकास में सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ सलूंबर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान सलूंबर जिले की ओर से *उदयपुर नगर निगम वार्ड 22 के नव निर्वाचित पार्षद हिदायतुल्ला खान का भी इस्तकबाल किया गया*। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महासंघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा सामूहिक नियाज़ में भी शिरकत की। महासंघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से संवाद कर उनकी बात सुनी।

*पार्षद हिदायतुल्ला खान ने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हुए मिल-जुलकर कार्य करने की सलाह दी। वहीं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान ने उपस्थित महासंघ के सदस्यों एवं समाजजनों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महासंघ की सलूंबर जिला कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार किया जाएगा।*

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ इर्शाद अहमद, विष्णु प्रसाद, जगदीश भंडारी, जिला उपाध्यक्ष नसीम बानो, आदिल मंसूरी, संगठन सचिव मोइनुद्दीन सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और सलूंबर के विकास में सकारात्मक सहभागिता का संदेश दिया गया।
बेकरिया थाना पुलिस की कार्रवाईः नाकाबंदी के दौरान 130 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा व क्रेटा कार जब्त

थाना बेकरियाः- जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्री मुकुल शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय और श्री डूंगरसिंह चुंडावत वृताधिकारी वृत कोटड़ा के सुपरविजन में श्री रामावतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार से 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया।

कार्रवाई विवरणः थानाधिकारी रामावतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को थाने के सामने हाईवे पर लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के तहत नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही एक सफेद क्रेटा कार (नम्बर RJ 49 CA 2593) के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ ली और तेज गति से रोंग साइड में भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर नागेश्वर ढाबा के पास कार का आगे का टायर फट गया। जिस पर कार चालक और उसके पास की सीट पर बैठा दूसरा व्यक्ति वाहन को वहीं छोड़कर पास के पहाड़ी जंगलों की तरफ भाग निकले। पुलिस ने पूरे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन दुर्गम इलाका होने के कारण आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

कार से मिले 9 कट्टे, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जः

नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर पुलिस को पिछली सीटें हटी हुई मिलीं, जिनकी जगह काले रंग के 9 प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। इन कट्टों को खोलने पर कुल 130

किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा और क्रेटा कार को जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ बेकरिया थाने में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

01. श्री रामावतार मीणा थानाधिकारी, बेकरिया।

02. श्री विजेश कुमार स.उ.नि.।

03. श्री हीराराम स.उ.नि. ।

04. श्री उम्मेदाराम कानि.।

05. श्री भीखाराम कानि.।

06. श्री हेमन्त कानि.।

07. श्री ललित कानि.।

08. श्री भरत कानि.।
चस्का बार रेस्टोरेंट में वकीलों पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। सविना थाना पुलिस ने चस्का बार रेस्टोरेंट में दो वकीलों पर लोहे के सरिए और बोतलों से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर 2026 को एडवोकेट निलेश शर्मा और अनिल मीणा रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी की बुकिंग कराने पहुंचे थे। काउंटर पर कुछ लोगों को धीमी आवाज में बात करने के लिए कहने पर विवाद हो गया और आरोपियों ने अनिल मीणा पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए निलेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।
मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 346/2026 दर्ज कर चमन सिंह, देवेन्द्र उर्फ छोटू और मनोज को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
इसी घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अशोभनीय और उकसाने वाली टिप्पणी करने के मामले में सविना थाना पुलिस ने चन्दन सिंह (23) निवासी सवीना को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रकरण संख्या 349/2026 दर्ज कर तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन तथा सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में की गई।
राजस्थान सरकार ने 14 IPS अधिकारियों के किए ट्रांसफर

Rajasthan Police CMO Rajasthan
Video 7
अस्पताल स्वास्थ्य का मंदिर है इसकी सफाई हर नागरिक की जिम्मेदारी -  डॉ सुमन

*एम.बी. अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़ा एवं गांधी जयंती पर विशेष स्वच्छता अभियान - "ये अस्पताल हमारा है, सबका है"*

 अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमन के नेतृत्व में सभी नर्सिंग अधीक्षक, चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, मेडिकल छात्रों, कार्यालय स्टाफ एवं सफाई मित्रों ने मिलकर अस्पताल परिसर, ओपीडी बरामदा, वार्ड, अधीक्षक कार्यालय, नर्सिंग अधीक्षक कक्ष एवं छात्रावास परिसर एवं खासकर पार्क की सफाई की।

इस अवसर पर *अधीक्षक डॉ. सुमन* ने कहा कि -

> "आज की सफाई केवल एक प्रतीक (Symbol) है। यह संदेश है कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी ने कहा था - स्वच्छता ईश्वर के समान है। अस्पताल को हम मंदिर कहते हैं, तो मंदिर को साफ रखना पुजारी का ही नहीं, हर भक्त का कर्तव्य है।" उन्होंने पार्क में कार्मिकों एवं मरीजों संबोधन देते हुए कहा कि यहां हम गंदगी नहीं फैलाएंगे एंड कचरे को सिर्फ कचरा पत्र में डालेंगे

उन्होंने सभी स्टाफ से अपील की -

1.  *अपनी टेबल, अपनी अलमारी, अपना ऑफिस स्वयं साफ करें:* रोजाना 10 मिनट अपने कार्यस्थल की धूल हटाएं, अनावश्यक कागज, फाइलें, पुराने सामान को हटाएं। डिजिटल स्वच्छता भी रखें - पुराने ई-मेल डिलीट करें।
2.  *बीच-बीच में श्रमदान करें:* सप्ताह में 2 घंटे स्वेच्छा से वार्ड, बरामदे, अपनी यूनिट की सफाई में सहयोग करें। कहीं गंदगी दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें।
3.  *यह समझें कि ये अस्पताल हमारा है, सबका है:* मरीज को भी समझाएं - यहाँ थूकें नहीं, कचरा डस्टबिन में डालें, गुटखा-तंबाकू न लाएं। स्वच्छ अस्पताल से ही संक्रमण कम होगा।

अभियान के दौरान सभी ने "न गंदगी करेंगे, न करने देंगे" का संकल्प लिया। नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती बीना चौधरी ने बताया कि सभी वार्डों में स्वच्छता रजिस्टर बनाया गया है जिसमें रोजाना सफाई की मॉनिटरिंग होगी।

अंत में सभी सफाई मित्रों श्री नारायण लाल, रोशन लाल एंड अन्य को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही डॉ सुमन ने अवगत कराया कि आज जो एम बी अस्पताल की सफाई है वो इन्हीं की वजह से है एंड  महत्वपूर्ण योगदान सभी भवनों में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी खासकर कृष्ण अवतार गुप्ता, माया शर्मा एंड पूजा गायरी को जाता है। जिसके कारण आज ये एम बी अस्पताल सफाई के मामले में प्राइवेट अस्पतालों के टक्कर में खड़ा है।

*नारा दिया गया - "स्वच्छ एम.बी. - स्वस्थ उदयपुर"* कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र भटनागर, सी पी सिसोदिया, रतन लाल सोलंकी, रमिला अहरी, एन ए बी एच टीम, दीपक मेघवाल, नारायण सिंह राठौर, सोनी उपाध्य, किरण गहलोत, सुनीता जैन , ऊषा पौडवाल, शकीला अंसारी, काफी संख्या में मरीज, सफाई कार्मिक मौजूद रहे
प्रतापनगर पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 13.01 ग्राम MDMA के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Udaipur Police 
उदयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए 13.01 ग्राम अवैध MDMA बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव एवं डीएसटी प्रभारी भरत योगी के नेतृत्व में की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी जसवन्त (29) निवासी करूकड़ा, भादसौड़ा, चित्तौड़गढ़ ने आरोपी पूजा (33) निवासी प्रतापनगर, उदयपुर से 13.01 ग्राम MDMA (मिथाइलीनडाईऑक्सी मेथैमफेटामाइन) खरीदा था। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना प्रतापनगर में प्रकरण संख्या 546/2026, धारा 8/22 व 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से MDMA की खरीद-फरोख्त से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के संबंध में पूछताछ कर रही है।
उदयपुर में थाना अधिकारियों के तबादले
वाराणसी-वडनगर सेवा यात्रा का भादसोड़ा में किया स्वागत

भादसोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "वाराणसी - वडनगर सेवा यात्रा" का शुक्रवार को श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष राकेश लड्ढा के नेतृत्व में सेवा संकल्प यात्रियों का ढ़ोल नगाड़ों के साथ माला-उपरना एवं पुष्पवर्षा से स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा प्रभारी सविंदर सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर सम्मान किया। विजय सिंह, अशोक अग्रवाल, रमेश चंडालिया, जगदीश तेली, बाबूलाल माली, सूर्यप्रताप सिंह, दिनेश खंडेलवाल, विमल अग्रवाल, हरीश तलेसरा, राधे सुथार, दीपक जोशी, राधेश्याम आचार्य, राहुल सोनी, मनीष सेन, धर्मेंद्र जायसवाल, लोकेश दर्जी आदि उपस्थित थे।
पलछीन ने जीता राज्य स्तरीय कुश्ती में स्वर्ण पदक आंचल पांडेय ने जीता रजत पदक 

लक्ष्मण उस्ताद अर्जुन उस्ताद अखाड़े की पहलवान पलछीन जाट ने राज्य स्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता अंडर  19 मे 59 किलो वजन भार वर्ग में उदयपुर की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया साथ ही अखाड़े की आंचल पांडेय ने अंडर 17 के 46 किलो वजन भार वर्ग में खेलते हुए रजत पदक प्राप्त किया अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा वरिष्ठ कुश्ती प्रशिक्षक भारती खेल प्राधिकरण ने बताया कि यह प्रतियोगिता डिग राजस्थान नगर के में आयोजित हो रही है पलछीन एवं आंचल का उदयपुर आने पर कुश्ती संघ की ओर से स्वागत किया जाएगा  शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक महेंद्र राजोरा ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी एवं राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी  इस अवसर पर पलछीन व आंचल को उदयपुर नगर निगम  के  महापौर पारस सिंघवी अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ एवं सचिव दीपक राजोरा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सचान मनोहर चौधरी राजेंद्र सिंह भाटी प्रहलाद चौहान देवेंद्र साहू महेंद्र राजोरा गौरी शंकर वसीटा यशवंत चौधरी प्रांजल रावल नकुल कटारा   अजय मोदी रवि चौहान अहद अहमद  ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की पलछीन व आंचल  का उदयपुर आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा
 यह जानकारी अखाड़े के संचालक डॉ.हरीश राजोरा ने दी
बेदला में बेशकीमती निगम भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त।
लगभग ढाई बीघा भूमि पर चारदीवारी बनाकर कब्जे का किया जा रहा था प्रयास, निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत हटाया अतिक्रमण।
महापौर ने शहर वासियों से की अपील, अतिक्रमण नहीं कर शहर के विकास में देश सहयोग।

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा निगम स्वामित्व की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवा कर निगम का बोर्ड लगवा अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बेदला में निगम ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए नगर निगम को आवंटित आराजी नंबर 997 की लगभग ढाई बीघा बेशकीमती भूमि पर कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी का निर्माण करवाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और भूमि को कब्जा मुक्त करवाया।
महापौर पारस सिंघवी एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथों-हाथ कार्रवाई की। नगर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, राजस्व अधिकारी अनिता पहाड़िया, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन एवं राहुल मीणा ने मौके पर पहुंचकर चारदीवारी निर्माण सहित किए जा रहे अतिक्रमण को जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से तुरंत हटवाया। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि उक्त भूमि नगर निगम को ट्रेंचिंग ग्राउंड हेतु आवंटित है और बेशकीमती होने के कारण इसे सुरक्षित रखना निगम की प्राथमिकता है। कुछ लोगों द्वारा भूमि के एक बड़े हिस्से पर चारदीवारी का निर्माण कर इसे अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही निगम अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और निगम स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया। यह अतिक्रमण बेदला के रोड नंबर 11 और 12 पर किया गया था जहां कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के बाद नगर निगम ने मौके पर अपना कब्जा लेते हुए नगर निगम स्वामित्व का बोर्ड भी लगाया ताकि भविष्य में दोबारा किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जा नहीं किया जा सके।
महापौर पारस सिंघवी एवं आयुक्त अभिषेक खन्ना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम की स्वामित्व वाली भूमि की नियमित निगरानी रखी जाए तथा कहीं भी अतिक्रमण अथवा अवैध कब्जे का प्रयास सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उनके द्वारा स्पष्ट किया गया कि निगम की बेशकीमती भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक हित एवं निगम संपत्तियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
महापौर सिंघवी ने की शहरवासियों से।
नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि निगम की किसी भी प्रकार की संपत्ति पर कोई भी शहर वासी न तो कब्जा करें न अन्य व्यक्ति को कब्जा करने दे। यदि किसी निगम की भूमि पर कब्जे का ज्ञान है तो वह तुरंत नगर निगम में सूचना दें जिससे उस पर कार्यवाही की जा सके। शहर के विकास में सभी शहरवासी अपना सहयोग प्रदान करें।
उदयपुर में ‘जागृति’ अभियान का शंखनाद, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

उदयपुर। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति रोकने और उन्हें मानसिक तनाव से बाहर निकालकर स्वस्थ वातावरण देने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस और पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में ‘जागृति युवा चेतना, नशा मुक्त जीवन’ अभियान की शुरुआत की गई। आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता संदेश दिया गया। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे से संबंधित समस्या या अवैध मादक पदार्थों की सूचना के लिए 8764527201 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों की काउंसलिंग, गोपनीय फीडबैक बॉक्स, नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की पहचान, उपचार एवं पुनर्वास तथा परिजनों की काउंसलिंग और लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ. सुरेश गोचर, डॉ. आभा, डॉ. राहुल जैन, डॉ. एम.एम. मंगल, एएसपी उमेश ओझा, एएसपी मुकुल शर्मा और पुलिस निरीक्षक टीना सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।
*जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिस थाना सलूंबर का आकस्मिक निरीक्षण*

 *कार्यालय अभिलेखों का किया अवलोकन, कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दिए निर्देश*

सलूंबर, 1 अक्टूबर। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. एवं पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने बुधवार देर शाम थाना सलूंबर का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क एवं मैस का निरीक्षण किया तथा संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न कार्यालय अभिलेखों का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने तथा आमजन एवं फरियादियों के साथ संवेदनशीलता एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
Video 16
उदयपुर जिला कलेक्टर एवं U.D.A. सचिव से शिष्टाचार भेंट कर नगर निगम वार्ड संख्या 42 के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा।*

आज दिनांक 01/10/2026 को जिला कलेक्टर से मिलकर नगर निगम वार्ड संख्या 42 में करीब 3 वर्षों से बंद पड़ी जल जीवन मिशन योजना शुरू कराने की मांग की एवं क्षेत्र की अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। ज्ञापन में मांग की गई की वार्ड संख्या 42 में समस्त क्षेत्र वासियों को पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो रही है क्षेत्रवासी काफी परेशान है। जिला कलेक्टर ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल ने उदयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव से भेंट कर क्षेत्र में सड़क, नाली, विद्युत व्यवस्था, सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के बारे में पत्र देकर शीघ्र समाधान की मांग की गई। 
   प्रतिनिधि मंडल में नवनिर्वाचित पार्षद खुशी गमेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिर्वा अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, राजकुमार गमेती आदि उपस्थित थे।
वार्ड 42 के विकास को लेकर कलेक्टर व UDA सचिव से मिले प्रतिनिधिमंडल

उदयपुर। वार्ड 42 में करीब 3 वर्षों से बंद पड़ी जल जीवन मिशन योजना शुरू कराने सहित पेयजल, सड़क, नाली, बिजली और सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं UDA सचिव से मुलाकात की। कलेक्टर ने पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित पार्षद खुशी गमेती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिर्वा अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, पूर्व फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया व राजकुमार गमेती सहित अन्य मौजूद रहे।
आप क्या सोचते है इस मुद्दे पर comment करके बताये......
कमलेश मोगिया के ब्लाईंड मर्डर का खुलासा, 5 आरोपी गिरफतार, 1 नाबालिग डिटेन,पुलिस थाना डुंगला व जिला विशेष टीम ने सयुक्त कार्यवाही से हुवा खुलासा, वारदात में प्रयुक्त फ्रोक्स कार व तलवार, चाकू जब्त
      
चित्तौड़गढ़, 01 अक्टूबर। पुलिस थाना डूंगला एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा  डूंगला क्षेत्र के तलावदा गांव में 21 सितंबर 2026 की रात कमलेश मोगिया की धारदार हथियारों से की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 1 नाबालिग को डिटेन किया है।  वारदात में प्रयुक्त फ्रॉन्क्स कार तथा तलवार व चाकू भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चों के गरबा पंडाल में खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

       जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को रात्रि करीब 09ः15 बजे प्रार्थी का बड़ा भाई कमलेश पुत्र श्री मोहनलाल जी मोग्या, उम्र 35 वर्ष, निवासी तलावदा, खेत की फसल की निगरानी करने के लिए गया था। उसी दौरान तलावदा सरकारी स्कूल के सामने प्रार्थी के भाई कमलेश मोग्या के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार चाकू एवं तलवार से हमला किया गया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर घायल हो गया। कमलेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर शौच के लिए गई  लालीबाई मोग्या, प्रार्थी की पुत्री एवं लक्ष्मी पत्नी कालूलाल  मोग्या मौके पर पहुंचे। वहां प्रार्थी का भाई कमलेश मोग्या एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। उसे मौके से मोटरसाइकिल द्वारा बोहेड़ा के शर्मा नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे डूंगला राजकीय अस्पताल ले जाने की सलाह दी। तत्पश्चात एम्बुलेंस से कमलेश मोग्या को बोहेड़ा से डूंगला राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा कमलेश मोग्या को मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के दौरान पास मकान वाले को एक काले रंग की गाड़ी घटना के पास देखी थी। कमलेश मोग्या पर चाकू एवं तलवार से लगभग 08-09 वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना डूंगला पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।  ब्लाइड मर्डर के खुलासे हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिह जोधा, वृताधिकारी बडीसादडी  हरीशचंद्र सिंह के निकटम सुपरविजन में थानाधिकारी डुंगला ओम सिह  चुण्डावत  द्वारा  थाना स्तर पर व जिला स्पेशल टीम चित्तौडगढ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एवं त्वरित खुलासे के लिए गठित टीम द्वारा डूंगला से लेकर गॉव तलावदा तक प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए एवं घटना कारित करने के बाद उनके फरार होने के रूट  घटनास्थल तलावदा से लेकर भीन्डर होते हुए उदयपुर तक जाने के सीसीटीवी फुटेज  प्राप्त कर बारीकी से विश्लेषण किया व मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाई व घटना में प्रयुक्त गाडी फ्रोंक्स कार को आईडेंटिफाई करके लगातार पीछा किया गया । घटना स्थल के नेटवर्क डाटा का विश्लेषण किया गया ,संदिग्ध लोगो से पुछताछ कर डाटा का बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ हत्या की घटना कारित करने वाले  5 आरोपीयों को गिरफतार व 1 नाबालिग को डिटेन किया ,वारदात में प्रयुक्त फ्रोक्स गाडी व हत्या में प्रयुक्त तलवार व कार को जप्त किया है ।
*घटना का कारण*
मृतक ओर आरोपी भूपेंद्र ओर पुनीत के गांव में बच्चों के गणपति के गरबा पाडाल में खेलने से लेकर विवाद हुआ जिसके बाद  मृतक द्वारा आरोपी के घर के बाहर जाकर माँ बहिन की गालिया देने से ओर आपस में देख लेने की धमकी देने से आरोपी भूपेंद्र ओर पुनीत द्वारा बदला लेने की ठान लेने से प्लानिंग के तहत एक नाबालिग को मृतक का ध्यान रखने के लिए स्कूल के पास भेज दिया ओर बाकी भूपेंद्र ओर पुनीत उदयपुर से अन्य 3 दोस्तो को साथ ले फ्रॉक्स कार से 5 जने उदयपुर से रवाना हो साथ में लाए तलवार ओर चाकू से कमलेश मोगिया मृतक जो मेन रोड पर फोन पे बात करते घूम रहा था पर जानलेवा हमला करके ग्रामीण रास्तों से बचते हुए वापिस उदयपुर जाकर फोन बंद करके फरार हो गए 
*हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपीः-*
1. तरूण सालवी पिता हीरालाल सालवी उम्र 25 साल निवासी मकान नं 1232 हिरणमगरी सेक्टर 7 थाना सविना जिला उदयपुर। 
2. रणवीरसिंह पिता प्रेमसिंह चौहान उम्र 20 साल निवासी लूणावास खारा थाना झंवर जिला जोधपुर हाल स्थायी निवासी मकान नं 148 कृष्णा कोलोनी सेक्टर 9 सविना थाना सविना जिला उदयपुर। 
3. विक्रमसिंह उर्फ विक्की पिता उदयसिंह राजपूत उम्र 18 साल निवासी वजपुरा थाना धरियावद जिला प्रतापगढ हाल निवासी तलावदा थाना डुंगला जिला चितौडगढ।
4. भुपेन्द्र शर्मा पिता जगदीश शर्मा उम्र 19 साल निवासी  तलावदा थाना डुंगला जिला चितौडगढ।
5. पुनित शर्मा पिता सुरेश शर्मा निवासीे लक्ष्मीपुरा थाना भीण्डर जिला उदयपुर
   प्रकरण की खुलासे ओर मुलजिमों की गिरफ्तारी में रामावतार साइबर सेल डीएसटी प्रभारी (चोरी निरोधक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही
*घटना का खुलासा करने वाली टीम:-*
थाना डुंगला:-थानाधिकारी ओम सिंह चुण्डावत, एएसआई राजकुमार (साईबर सैल) हेड कानि ललित कुमार , कांस्टेबल जितेन्द्र यादव, ओमप्रकाश , रामधन, अनिल कुमार,मेघचंद, रमेश,चालक मालाराम 
जिला स्पेशल टीम:-साईबर सैल के कांस्टेबल रामावतार (टीम प्रभारी), रामनरेश, पुरखराम,मनीष नायक,तथा डीएसटी के कांस्टेबल दुर्गेश,
पदम कुमार,हेमराज,राकेश, मुकेश,साहिल।
*गिरफ्तारी में सहयोगी टीमः-* थाना सिरोही सदर,जिला  सिरोही के  पुलिस निरीक्षक घनश्याम सिंह ,एसआई राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, तथा एएसआई भगवती लाल थाना हिरण मगरी उदयपुर,कांस्टेबल दूरसंचार  नितेश कुमार मीणा, कांस्टेबल सुनिल कुमार थाना केलवाडा, राजसमंद।
चुनाव नहीं जीतीं मीरा कुंवर, लेकिन अपने व्यवहार से कई लोगों का दिल जरूर जीत लिया

उदयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 60 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं किन्नर मीरा कुंवर भले ही चुनाव नहीं जीत पाईं, लेकिन अपने सहज स्वभाव, आत्मविश्वास और जनता के प्रति सोच से उन्होंने कई लोगों के दिल जरूर जीते।
एकलिंगपुरा क्षेत्र में रहने वाली मीरा कुंवर का कहना है कि चुनाव परिणाम चाहे जो रहा हो, उनकी इच्छा यही है कि जो भी प्रत्याशी जीते, वह जनता के हित में काम करे और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे।
इसी सिलसिले में हमें भी मीरा कुंवर से बातचीत और साक्षात्कार का अवसर मिला। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कई खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उनके संघर्ष, सोच और समाज में अपनी पहचान बनाने की यात्रा को करीब से जानने का मौका मिला। उनसे मिलकर यह महसूस हुआ कि चुनाव हार-जीत से कहीं आगे भी बहुत कुछ होता है।
आज किन्नर समुदाय समाज की मुख्यधारा में अपनी भागीदारी लगातार बढ़ा रहा है। राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों में भी अलग-अलग स्थानों से किन्नर समुदाय के लोगों ने पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भी किन्नर समुदाय के लोग आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव समाज में समान अवसर और स्वीकार्यता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मीरा कुंवर चुनाव नहीं जीत पाईं, लेकिन उनकी एक बात जरूर याद रह गई—
“मैं जीतूं या न जीतूं, जो भी जीते, जनता का भला करे और क्षेत्र का विकास करे।”
शायद लोकतंत्र की असली खूबसूरती भी यही है—चुनाव परिणाम से अलग, समाज और जनता के लिए सोचने की भावना।
आज  दिनांक  1-10-2026 श्रृंगार दाता श्री बोहरागणेश जी महाराज  🙏🌹जय श्री गणेश🌹
महिलाओं का स्वास्थ्य ही स्वस्थ परिवार एवं सशक्त समाज की आधारशिला: डॉ. शालिनी भार्गव

यूसीसीआई महिला उपसमिति ने आयोजित किया महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर संवादात्मक सेमिनार

सेमिनार के बाद स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित

उदयपुर, 30 सितम्बर 2026। उदयपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की महिला उपसमिति द्वारा महिला सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के लिए “महिलाओं का स्वास्थ्य एवं कल्याण - जीवन के प्रत्येक चरण में स्वास्थ्य चुनौतियों से सामंजस्य” विषय पर परिचर्चात्मक सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के पश्चात महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. शालिनी भार्गव, वरिष्ठ स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ, शांति राज हॉस्पिटल तथा विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल थीं।
महिला उपसमिति की को-चेयरपर्सन श्रीमति प्रिया मोगरा ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि यूसीसीआई का उद्देश्य इस वर्ष महिला उपसमिति की पहुंच को यूसीसीआई से जुड़ी प्रत्येक महिला तक विस्तारित करना है। चाहे कोई महिला सक्रिय उद्यमी हो अथवा पारिवारिक व्यवसाय को एक समर्पित गृहिणी के रूप में सहयोग दे रही हो, वह यूसीसीआई परिवार का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिक भागीदारी, नेतृत्व और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए महिला सदस्यों से ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागी बनने का आह्वान किया गया। उन्होंने शांति राज हॉस्पिटल एवं उनकी पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक ने कहा कि महिलाएं सामान्यतः परिवार और कार्य को प्राथमिकता देते हुए अपने स्वास्थ्य की ओर अपेक्षाकृत कम ध्यान दे पाती हैं। इसी दृष्टि से महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने तथा समय पर स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यूसीसीआई अध्यक्ष श्री सन्दीप बापना ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, डायटीशियन तथा महिला प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए महिला उपसमिति की चेयरपर्सन श्रीमति सीमा पारीक एवं उनकी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम परिवार और समाज दोनों को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्रीमति मनजीत बंसल ने विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही सुश्री मनस्वी अग्रवाल का परिचय दिया। सुश्री मनस्वी अग्रवाल ने एक खिलाड़ी एवं पर्वतारोही के रूप में अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्यों को उत्साह, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात श्रीमति मनजीत बंसल ने डॉ. शालिनी भार्गव का परिचय दिया। डॉ. भार्गव ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न आयु-चरणों में महिलाओं के सामने आने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवावस्था, मध्य आयु तथा वृद्धावस्था में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन, थायरॉयड, मातृत्व, प्री-मेनोपॉज एवं पोस्ट-मेनोपॉज आदि से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
प्रश्नोत्तर सत्र में महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. शालिनी भार्गव ने सहज एवं उपयोगी ढंग से समाधान किया।
कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं को विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमति दर्शना सिंघवी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, चिकित्सा विशेषज्ञों, शांति राज हॉस्पिटल की टीम तथा सभी महिला प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
_उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत का संचालन बंद_

गाड़ी संख्या 26963/26964 उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन 2 अक्टूबर 2026 से बंद किया जा रहा है। अब वन्दे भारत उदयपुर से सूरत तक संचालित की जा रही...