'अजय स्वरांगन' में कुमार सानू के गीतों ने बांधा समां, आगामी फिल्म 'तैराकी' की दिखी पहली झलक
उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल में डॉ. अजय मुर्डिया के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर कश्ती फाउंडेशन, इंदिरा एंटरप्राइजेज और अल्टीमेट सोल ऑफ म्यूजिक की ओर से भव्य समारोह 'अजय स्वरांगन' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने 90 के दशक के सुपरहिट गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस संगीतमय संध्या का विशेष आकर्षण डॉ. अजय मुर्डिया की प्रस्तुति और श्रद्धा मुर्डिया द्वारा क्रिएटेड व निर्मित आगामी हिंदी फिल्म 'तैराकी' का पोस्टर व झलक लॉन्च रहा। कुणाल मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सान्या सागर, विहान व्यास, कविराज लाइक, अंकुर अग्रवाल और हर्षित शर्मा नजर आएंगे। समारोह में पूरे मुर्डिया परिवार ने अतिथियों की मेजबानी की।
#AjaySwarangan #KumarSanu #Tairaki #ShraddhaMurdia #UdaipurNews DrAjayMurdia KashtiFoundation IndiraEnterprises