आबू रोड: आबूरोड के रैगर मोहल्ले में सिवरेज कार्य के बाद 3 साल से अधूरी पड़ी सड़क,लोग परेशान,हादसे का बढ़ा खतरा #jansmasya
नगर पालिका आबूरोड के वार्ड संख्या 37 स्थित रेगर मोहल्ले में एलएनटी कंपनी द्वारा करीब 3 वर्ष पूर्व सीवरेज कार्य के लिए सड़क खुदाई की गई थी, लेकिन आज दिन तक सड़क का मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। लूनियापुरा अंडरब्रिज से जाने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत बेहद खराब है।जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है