निज़ामाबाद: सेराज अब्बास आज़मी के आजमगढ़ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, जगह-जगह होगा स्वागत
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के राहुल नगर निवासी एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के नव नियुक्त सदस्य सेराज अब्बास आज़मी रविवार को लखनऊ से कार द्वारा अपने गृह जनपद आजमगढ़ पहुंचेंगे और देर रात वह निजामाबाद स्थित अपने आवास पर विश्राम करेंगे और वही उनके प्रथम गृह जनपद आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है ।