परैया: परैया के भैरोपुर व राजाहरि में एक ही रात चार घरों से 20 लाख की हुई भीषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Paraiya, Gaya | Sep 11, 2026 परैया थाना क्षेत्र के भैरोपुर में गुरुवार की रात चोरों ने उमेश कुमार, परशुराम कुमार व सुखेन्द्र यादव के घरों को निशाना बनाया। जबकि राजाहारी में अजय सिंह के घर में भी चोरी को अंजाम दिया गया। पीड़ित उमेश कुमार ने आवेदन में बताया कि चोरों ने उनके बंद पड़े घर के तीन कमरों का ताला तोड़कर लगभग 18.91 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती बर्तन की चोरी की गई।