भगवानपुर: दरभंगा स्नातक सीट पर अनिल कुमार झा की जीत के सूत्रधार राजद कार्यकर्ता बसही में सम्मानित किए गए
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसही गांव स्थित ज्ञान निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे राजद कार्यकर्ताओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार वर्मा ने की, जबकि मंच संचालन चंद्रशेखर महतो ने किया।