कानपुर: नौरैया खेड़ा के युवक का अवैध पिस्तौल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई के दिए आदेश
गोविंद नगर थाना क्षेत्र के नौरैया खेड़ा में रहने वाले एक युवक का अवैध पिस्तौल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।पुलिस आयुक्त ने फोटो को संज्ञान में लेकर शुक्रवार सुबह 8:00 बजे प्रकरण की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना प्रभारी को निर्देशित किया है।