कानपुर: चोरी का सोना गला कर बेचने के मामले में रेलबाजार के पूर्व एसओ समेत चार दोषी पाए गए
सोना चोरी के आरोप में फंसे रेलबाजार थाने के पूर्व एसओ विजय दर्शन शर्मा समेत चार पुलिसकर्मियों को दोषी मान लिया गया है।बर्रा में शिक्षिका के घर से 25 लाख का सोना चोरी हुआ था।बरामद सोने को गला कर बेच दिया गया था।स्टाफ अफसर अमिता सिंह ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया चार को दोषी पाया गया और एक को क्लीन चिट मिली है।