उज्जैन: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत एवं सत्कार
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी तथा सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने कैबिनेट मंत्री का विधिवत स्वागत और सम्मान किया।
#UjjainNews #GovindSinghRajput #Mahakaleshwar #BabaMahakal #MPNews