उज्जैन: महाकाल की सवारी का मुख्य आकर्षण रहे 'श्यामू हाथी' को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया वंतरा, आजीविका छिनने से महावत के परिवार के सामने खड़ा हुआ आर्थिक संकट
उज्जैन की सांस्कृतिक पहचान और बाबा महाकाल की सवारी का मुख्य आकर्षण रहे 'श्यामू हाथी' को पैरों की गंभीर बीमारियों (डीजेनेरेटिव और फैलेगस) के बेहतर उपचार व विशेष देखभाल के लिए वन विभाग के सहयोग से 'वंतरा' भेज दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की हाई-पावर कमेटी के निर्देशों और वन विभाग की समझाइश के बाद महावत ने हाथी के बेहतर भविष्य के लिए उसे स्वेच्छा से लिखित रूप में वंतरा को सौंप दिया। हालांकि, इस मानवीय फैसले के बाद महावत के परिवार के करीब 15 से अधिक सदस्यों के सामने रोजी-रोटी और गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि पूरे परिवार का भरण-पोषण इसी हाथी से होने वाली आय पर निर्भर था।
#UjjainNews #ShyamuElephant #Vantara #BabaMahakal #mpnews