जीपीएस राजावर में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
शासकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) राजावर में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।
विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी, अतिवृष्टि, बाढ़ सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने, घबराहट से बचने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विद्यालय में आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा सामूहिक रूप से बचाव कार्य करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में समझदारी एवं तत्परता से कार्य करने की क्षमता विकसित करना रहा।
प्रधान अध्यापक महेश कुमार कुशवाह ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों से आपदा प्रबंधन संबंधी सावधानियों का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#आपदा_प्रबंधन #jansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026