बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक, रस्सी-सांकल से बांधकर की बेरहमी से पिटाई; 7 गिरफ्तार
डूंगरपुर: जिले के कुंआ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे घर से जबरन उठाकर अपने घर ले गए, जहां रस्सी, लोहे की सांकल और ताले से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। थानाधिकारी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चार पुरुष और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से महिला को बांधने में प्रयुक्त रस्सी, लोहे की सांकल और ताला भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
#Dungarpur #RajasthanNews #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction