देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर पलटा तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक गंभीर घायल, लंबा जाम
उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को ट्रेलर से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई।
#Udaipur #Debari #AhmedabadHighway #RoadAccident #TrailerAccident