डूंगरपुर। धम्बोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव स्थित वात्रक एनीकट में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एनीकट में नहाने गए छह बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे चार की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई-बहन हिना (24), प्रतीक (20), इशिता (15) और उनकी फुफेरी बहन रौनक (20) शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों राजवीर और जयसिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची धम्बोला थाना पुलिस ने चारों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
#DungarpurNews #Dambhola #VatrakAnicut #AccidentNews #BreakingNews