ओबरा: सोनभद्र में 29 नवंबर को होगा वृहद रोजगार मेला, 20 बड़ी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
Obra, Sonbhadra | Nov 27, 2026 सोनभद्र के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी जानकरी। 29 नवंबर को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कोन में 20 प्रमुख कंपनियों के साथ वृहद रोजगार मेला होगा। हिन्डाल्को, एमआरएफ, टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां यहां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। भागीदारी पूरी तरह मुफ्त और यात्रा व्यय भी नहीं लगेगा।