आंवला: ग्राम कनगांव में रास्ते में पानी का पाइप डालने को लेकर हुआ झगड़ा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के गांव कनगांव निवासी शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मैं अपने खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। गांव के ही विपक्षीगण खेत के पास से गुजर रहे थे। आरोप है जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर बोले पाइप क्यों डाल दिया है विरोध करने पर मारपीट करने लगे रात्रि में विपक्षी नाजायज तमंचा लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देने लगे।