आंवला: आंवला में साइकिल चोरों के हौसले बुलंद, अधिकारियों का भी खौफ नहीं तहसील परिसर से हुई साइकिल चोरी
आंवला क्षेत्र के गांव मनोना निवासी भूपेंद्र कुमार गुप्ता तहसील पर किसी काम से आए थे। वह तहसील परिसर में अपनी साइकिल खड़ी करके काम करवाने चले गए जब वापस आए तो वहां साइकिल मौजूद नहीं थी। काफी खोजबीन की इधर-उधर पता किया परंतु साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। उसने एसडीएम को भी लिखित शिकायत दी है।