आंवला: आंवला पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पीड़ित के साथ थाना पहुंचे
आंवला कस्बा के गायत्री शक्तिपीठ कॉलोनी निवासी हरीराम ने पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें बताया था ठेला लगाकर पालन पोषण करता हूं सब्जी मंडी से एक आढ़ती से एक कुंटल 5 किलो आम खरीदे और जैसे ही अपने ठेले पर आम लगाए तो पेटी में नीचे आम खराब निकले, तभी उससे शिकायत की तो वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मेरी जेब में रखे रुपए भी निकाल लिए।