आंवला: आंवला के मोहब्बत गंज गोटिया में गृह कलेश के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आंवला के मोहब्बत गंज गोटिया निवासी श्रीनिवास 50 वर्ष मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह कलेश के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दियाउसके बाद परिवार वाले उसे लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा।