आंवला: आंवला में 14.4 करोड़ की लागत से बनी 9 गौशालाओं का हुआ लोकार्पण, मुख्य अतिथि पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह रहे
किसानों के लिए बड़ी परेशानी बने छुटटा पशुओं को संरक्षित करने के लिए जिले में 14.4 करोड़ की लागत से 9 वृहद गौशालाएं बनकर तैयार हो गई है जिसका रविवार को 12:00 बजे आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान जिलाधिकारी बरेली, मीरगंज विधायक, एसडीएम आंवला आदि सहित भारी संख्या में भाजपाई शामिल रहे।