थराली: दहेज मृत्यु कारित करने के मामले में थराली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
4 नवंबर को थाना थराली पर वादी मोहन लाल पुत्र बच्चू लाल निवासी ग्राम असेड़ थाना थराली ने तहरीर दी कि उसकी पुत्री की 1 नवंबर को उसके ससुरालवासियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडित करते हुए हत्या कर दी। जिसके बाद शिकायत के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 34/24, धारा 80(2)/61 BNS बनाम अंशुल कुमार आदि पंजीकृत कर संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया।