थराली: निकाय चुनाव पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा- भाजपा ने पिछले 5 सालों में विकास नहीं विनाश किया
नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे थराली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद रावत ने कहा कि इस बार थराली की जनता कांग्रेस के साथ है और भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जायेंगे और विकास को लेकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 5 वर्षों में विकास नहीं अपितु विनाश किया है।