थराली: नाम वापसी के अंतिम दिन थराली में सभासद पद के 2 प्रत्याशियों समेत अध्यक्ष पद से 1 प्रत्याशी ने लिया नाम वापस
थराली नगर पंचायत चुनाव में नाम वापसी के दिन अंतिम दिन नाम वापसी के बाद चुनाव रोमांचक मोड़ पर आ चला है । बबुधवार को शाम 4:30 पर थराली नगर पंचायत के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी गोविंदी देवी और देवराड़ा वार्ड से कांग्रेस से सीमा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अनीता देवी ने नाम वापस लिया है। और चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया।