थराली: थराली सोल घाटी के डूंगरी में आयोजित गोरिल देवता नवरात्रि पूजा में थराली विधायक शामिल हुए, गांव की खुशहाली की कामना की
विकासखंड थराली के सोल घाटी के डुंग्री गांव में आयोजित गोरिल देवता नवरात्रि पूजा में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।उन्होंने कहा कि यह हमारी संस्कृति है, इसे जीवित रखना हम सब की जिम्मेदारी बनती। साथ ही उन्होंने गोरिल देवता की पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली और समृद्धि की कामना की