थराली: थराली-वाण मोटर मार्ग के सुधारीकरण का कार्य शुरू, ग्रामीणों ने PWD और SDM का जताया आभार
थराली वाण मोटर पर किलोमीटर 39 पर सुधारीकरण की मांग को लेकर विगत कुछ दिन पहले वाण के ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे PWD विभाग ने सड़क सुधारीकरण न लिए जेसीबी मशीन भेजकर कार्य शुरू कर दिया। वही सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह ने बताया कि वाण मोटर मार्ग पर बड़ी बस नहीं आ पा रही थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने SDM का आभार किया।