थराली: मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली का सिद्धपीठ देवराड़ा से कुरुड़ के लिए प्रस्थान, रात्रि प्रवास के लिए पहुंचेगी भेंटा
मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली छः माह अपने ननिहाल सिद्धपीठ देवराड़ा प्रवास के बाद नववर्ष के अवसर पर बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे मंदिर में पूजा -अर्चना के बाद आगामी छः माह के लिए सिद्धपीठ कुरूड़़ नंदानगर के लिए रवाना हुई। आज प्रथम दिन रात्रि विश्राम के लिए मां नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली भेंटा पहुंचेगी। इससे पहले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई।