थाना सिरसौद के अंतर्गत ग्राम सिकरौदा रपटा से बहे युवक छोटू पुत्र श्री राजू रावत की तलाश में जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी तरह मुस्तैद है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया और sderf की टीम को सक्रिय किया।
सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में SDERF की रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार तलाश जारी है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मौके पर एसडीएम श्री आनंद राजावत भी पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की निगरानी की।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सभी से अपील की जा रही है कि जलभराव वाले स्थलों पर जाने से बचें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
#shivpuri
127 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026