कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS द्वारा ग्राम सिंघारई स्थित शासकीय एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में अनियमितताओं की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच के दिए गए निर्देशों के पालन में पीएम पोषण योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमती सीमा उपाध्याय ने रन्नौद तहसील के स्कूल का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पाया गया कि विद्यालय में भोजन वितरण मीनू अनुसार नियमित रूप से नहीं किया जा रहा था। विगत चार दिवस से विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं किया गया। इसके साथ ही भोजन वितरण से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार संधारण न करने गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्व-सहायता समूह को तत्काल भोजन वितरण कार्य से पृथक कर दिया गया है तथा वैकल्पिक रूप से शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की गई है। इसके तहत पीएमश्री एकीकृत शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय सिंघारई के प्रभारी श्री पहलवान सिंह, जन शिक्षक जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास श्री राकेश श्रीवास्तव और बीआरसीसी श्री अंगद सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार, जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
प्रभारी अधिकारी पीएम पोषण योजना द्वारा शिवपुरी विकासखंड के नवीन प्रा. वि. शिवनगर का निरीक्षण किया गया, जहां समूह द्वारा कई दिनों से भोजन का वितरण न किए जाने पर बीआरसीसी श्री अतर सिंह राजोरिया तथा एमडीएम प्रभारी/बीएसी श्री सुनील राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसी प्रकार शिवपुरी के एकीकृत शासकीय प्रा./मा. विद्यालय मुढेरी में शासन के निर्धारित मीनू अनुसार भोजन वितरित न होने पर संबंधित समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा शा.प्रा.कन्या वि. मनपुरा के निरीक्षण में मिशा स्व-सहायता समूह द्वारा कई दिनों से भोजन वितरित न किए जाने की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापक के माध्यम से बीआरसीसी पिछोर को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा वैकल्पिक तौर पर शाला प्रबंधन समिति से भोजन वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Shivpuri
24 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026