कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खेतों में फसल अवशेष यानी नरवाई/पराली जलाने से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को रोकने तथा किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर दीवार लेखन के माध्यम से आमजन एवं कृषकों को संदेश दिया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर बनाई जा रही इन वॉल पेंटिंग्स के जरिए किसानों से अपील की जा रही है कि वे फसल अवशेषों को खेतों में कतई न जलाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#Shivpuri
49 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026