कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार आज एसडीएम कोलारस श्री शिवदयाल धाकड़ द्वारा ग्राम विजयपुरा एवं ग्राम झाड़ेल में पहुँचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत चल रहे e-KYC एवं स्वामित्व पंजीयन कार्यों का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। राजस्व अमले को सभी पात्र ग्रामीणों का e-KYC व पंजीयन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम झाड़ेल में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी एवं समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#Shivpuri
49 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026