सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना के बाद डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कड़ा संकल्प दोहराया है। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी या स्पीडी ट्रायल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती।