केसठ: भाजपा युवा नेताओं ने बंदूक की नोंक पर किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, राजद ने कहा- सत्ता अपराधियों को बचाने में लगी
Kesath, Buxar | Jan 21, 2026 सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ हुए गैंग रेप की घटना को लेकर सियासी पारा तेज होता जा रहा है। यह घटना बीते शनिवार की सुबह की थी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे को जाम कर दिया था। अब इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है जहां बताया गया कि बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म किया गया।