केसठ: सोनवर्षा गैंगरेप: वर्तमान और पूर्व विधायक आपस में भिड़े, एनडीए विधायक के सामने लगे सरकार विरोधी नारे
Kesath, Buxar | Jan 19, 2026 सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ हुए जघन्य गैंगरेप ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में उभरा जनाक्रोश रविवार को उस वक्त सियासी टकराव में बदल गया, जब डुमरांव के वर्तमान विधायक राहुल कुमार सिंह और पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह आमने-सामने आ गए।