केसठ: सोनवर्षा: गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी, बलात्कारियों को फांसी की मांग
Kesath, Buxar | Jan 19, 2026 सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए गैंगरेप में शामिल तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी शुभम आर्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया केके गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना में स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा ताकि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।