लालगंज: देवरी बड़ौहा गांव में कच्चा मकान गिरने से मलवे में दबकर वृद्ध की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
हलिया थाना क्षेत्र के देवरी बड़ौहा गांव में शनिवार की रात करीब 7:00 बजे घर में सो रहे वृद्ध के ऊपर कच्चा मकान भर भराकर गिर जाने की वजह से मलवे के नीचे दबकर वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन किसी तरह मलवे से बाहर निकाल कर वृद्ध को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार सुबह 8:00बजे हलिया थाने पहुंचकर सूचना देकर पीएम कराने की मांग की।