जेवर: जेवर क्षेत्र में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में 'साइबर सेफ उत्तर प्रदेश' जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में सोमवार को " साइबर सेफ उत्तर प्रदेश " जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह व स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनपद वासियों व बच्चों को साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सजग किया गया है।