जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 शा0 पी.एम.श्री महाविद्यालय टीकमगढ़ में सम्पन्न
--
म0प्र0 शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा शा0 पी0एम0श्री महाविद्यालय टीकमगढ़ स्थित स्वामी विवेकानंद हॉंल में जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुषवाह, एस.डी.ओ.पी. टीकमगढ़ श्री सौरभ रत्नाकर, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल द्वारा आयोजन के प्रारंभ की घोषणा की जाकर भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शुभाकामनायें प्रेषित की गईं। जिला स्तरीय युवा उत्सव के संबंध में श्री प्रदीप अबिद्रा उपसंचालक खेल और युवा कल्याण जिला टीकमगढ़ द्धारा जानकारी प्रस्तुत कर बताया गया कि इस युवा उत्सव में सांस्कृतिक ट्रेक में कुल 5 विधायें- समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, पेटिंग, कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन नशा मुक्त युवा फॉंर विकसित भारत थीम पर किया गया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में 5 विधाओं में आयोजन चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन शा0 पी0एम0श्री महाविद्यालय के रसायन शास्त्र कक्ष में एवं नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद हॉंल टीकमगढ़ में किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों में चित्रकला विधा में प्रथम साहिब सिंह सुमन, द्वितीय हर्षिता जैन, तृतीय सिमरित कौर कविता लेखन विधा में प्रथम आसमा खांन, द्वितीय शुभि जैन, तृतीय मुनमुन अहिरवार, नुक्कड़ नाटक विधा में प्रथम शा0 महाविद्यालय पलेरा, द्वितीय शा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़, समूह लोकगीत विधा में प्रथम शा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़, द्वितीय शा0 महाविद्यालय पलेरा एवं समूह लोकनृत्य विधा में प्रथम शा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ रहे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026 का समापन समारोह स्वामी विवेकानंद हॉंल में मुख्य आतिथ्य श्रीमती सरोज राजपूत एवं श्री एस.पी. मंडराह अपर कलेक्टर जिला टीकमगढ़ की अध्यक्षता तथा श्री संकल्प जैन के विषिष्ट आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर श्री अनुराग शुक्ला जिला युवा अधिकारी माय भारत टीकमगढ़, श्रीमती शषिप्रभा जैन प्राचार्य शा0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज राजपूत द्वारा आज के कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को अपने उद्बोधन में शुभकामनायें प्रेषित की गईं। समापन समारोह के अतिथियों द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेता प्रतिभागियों को मोमेन्टों एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका में विशेष सहयोग डॉं. प्रतीक्षा चौबे सहायक प्राध्यापक, डॉं. राकेश कुमार अहिरवार सहायक प्राध्यापक, डॉं. मंजू कुशवाह सहायक प्राध्यापक, डॉं. रजनी राय सहायक प्राध्यापक, डॉं. राममनोहर अहिरवार सहायक प्राध्यापक, डॉं. हरचन्द्री अहिरवार सहायक प्राध्यापक, डॉं. व्ही.एस. शाक्य सहायक प्राध्यापक, डॉं. मुकेष कुमार अहिरवार सहायक प्राध्यापक, डॉं. राजेश कुमार सैनी सहायक प्राध्यापक, डॉं. निष्ठा दुबे सहायक प्राध्यापक, श्री भरत त्रिपाठी शा0 मॉंडल स्कूल, श्रीमती रजनी जैन, डॉं. सौमित्र बनर्जी सहायक प्राध्यापक, डॉं. कौषलेश पाठक सहायक प्राध्यापक, श्री वीरेन्द्र चंसोरिया, डॉं. देशराज यादव सहायक प्राध्यापक, डॉं. दीपिका स्वर्णकार सहायक प्राध्यापक ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026 को सफल बनाने में श्री अनूप मंडल, सुश्री कृतिका चन्द्रा, श्री प्रिंस सेन, श्री तालिब खांन, श्री धनीराम अहिरवार, श्री प्रियंक खरे, श्री द्रगपाह सिंह तोमर, श्री हसरूद्धीन खांन, श्रीमती शमा बानों, श्री पुष्पेन्द्र प्रजापति, श्री अलीशान, श्री संजीव कुमार सेन, श्रीमती देवयंती प्रजापति, श्री नरेश ने विशेष सहयोग प्रदान किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव में विजेता युवाओं को आगामी समय में सागर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय युवा उत्सव में सम्मिलित कराया जायेगा, कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र चंसोरिया ने किया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh