हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर झगड़ा कर रहे 4 लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया, सीआरपीसी की धारा 151 के तहत की गई कार्रवाई
नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी पर आपस में झगड़ा कर रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया है। ऑपरेशन मर्यादा अभियान के तहत चारों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस के अनुसार अजय रावत, विकास, अक्षय भारद्वाज और नितिन शर्मा हरकीपौड़ी पर झगड़ा कर रहे थे, जब इन लोगों को मना किया गया तो भी यह ना रुके। जिसके बाद चारों को हिरासत में लिया गया।