हरिद्वार: कुल 103 पव्वे देशी शराब के साथ ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से महिला समेत 2 आरोपी तस्कर किए गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक महिला है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मोहल्ला तेलियान से एक पुरुष शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से पुलिस को 52 पव्वे देशी शराब के मिले हैं। जबकि लाल मंदिर कॉलोनी से एक महिला शराब तस्कर भी 51 पव्वे देशी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ी है।