हरिद्वार: हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर युवक ने शराब पीकर खुलेआम मचाया हुड़दंग, स्थानीय लोगों ने पकड़कर सिखाया सबक
हर की पौड़ी के पास सुभाष घाट पर आज एक युवक ने शराब पीकर खुलेआम हुड़दंग मचाया। वहीं स्थानीय लोगों ने शराब के नशे में धुत युवक को पकड़कर उसे जमकर खरी खोटी सुनाई। बता दें कि हर की पौड़ी क्षेत्र में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मगर आज एक युवक ने वहां खुलेआम शराब पीकर नशे में हुड़दंग मचाया।