हरिद्वार: जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के उत्तराखंड अध्यक्ष मौलाना आरिफ ने UCC का किया विरोध, कहा उत्तराखंड में मजहबी आजादी छीनने की कोशिश
जमीयत उलेमा - ए- हिंद के उत्तराखंड अध्यक्ष और वरिष्ठ मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना आरिफ ने उत्तराखंड में आने वाले UCC कानून का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि यह मजहबी आजादी छीनने की कोशिश है। ज्वालापुर स्थित मदरसे में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मुस्लिम समाज के साथ धोखा है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।