हरिद्वार: मोहल्ला चौहानान में स्थित एक क्लीनिक में घुसकर चोरी कर रहे आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर ज्वालापुर पुलिस को सौंपा
ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह एक क्लीनिक में घुसकर चोरी कर रहा था, क्लीनिक का दरवाजा टूटा होने पर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाकिर पर पहले से ही चोरी के 5 मुकदमे दर्ज हैं।