उज्जैन: बाबा महाकाल के दरबार में मना रक्षाबंधन, सावन के अंतिम दिन भस्मारती में बांधी गई राखी 🔱
देश में हर त्योहार की शुरुआत उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से होने की परंपरा के तहत, आज रक्षाबंधन का पावन पर्व बाबा महाकाल के आंगन में धूमधाम से मनाया गया। सावन माह के अंतिम दिन तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र और भस्म धारण कराई गई। इस अलौकिक भस्मारती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार की गई विशेष राखियां राजाधिराज बाबा महाकाल को बांधी। राखी बंधते ही पूरा मंदिर परिसर झांझ-मंजीरों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से शिवमय हो गया। आरती के पश्चात बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया, जिसे बाद में हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #RakshaBandhan #BhasmAarti #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 28, 2026