उज्जैन: दो तालाब से टैगोर मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने शुक्रवार सुबह दो तालाब से टैगोर मार्ग तक 18 मीटर चौड़े व 1 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इंजीनियरों व निर्माण एजेंसी की मौजूदगी में उन्होंने दो तालाब चौराहे पर स्वीकृत डिजाइन के अनुसार मार्किंग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिल्डिंग, पेयजल व सीवर लाइन के कार्यों को गुणवत्ता और आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #NagarNigamUjjain #AbhilashMishra #RoadWidening