उज्जैन: पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर मंदिर की व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने भाई और भतीजे के साथ उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता की और बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन लाभ लिए। दर्शन के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। भक्ति भाव में डूबे रैना ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर असीम शांति की अनुभूति हुई और भस्म आरती की ऊर्जा वास्तव में एक दिव्य अनुभव है। उन्होंने रात साढ़े बारह बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगने के बावजूद मंदिर कर्मचारियों व सहयोगियों द्वारा एकजुटता के साथ संभाली जा रही बेहतरीन दर्शन व्यवस्था की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
#UjjainNews #SureshRaina #MahakalMandir #BhasmaAarti #Mahakaleshwar