उज्जैन: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्रियां; प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को छोटे पर्दे की कई चर्चित अभिनेत्रियों ने पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए। टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह, वनप्रीत कौर बग्गा (सोनिया अयोध्या), जिज्ञासा सिंह और मोनिका खन्ना तड़के मंदिर पहुंचीं और प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान सभी अभिनेत्रियां पूर्ण भक्तिभाव में लीन नजर आईं। दर्शन के पश्चात उन्होंने महाकाल मंदिर के आध्यात्मिक वातावरण और सुगम व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बाबा महाकाल के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
#UjjainNews #MahakalMandir #BhasmaAarti #TVActress #Mahakaleshwar