Public App Logo
हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर सरेआम हुड़दंग और बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने का वीडियो वायरल होने के बाद नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से युवकों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 नाबालिगों को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी शराब के नशे में पाया गया, जिसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के संबंध में कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। SSP नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, राहगीरों को भयभीत करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आने वाले ऐसे वीडियो पर भी पुलिस तत्काल संज्ञान लेगी। #Haldwani #HaldwaniNews #NainitalPolice #SSPNainital #ManjunathTC #UttarakhandPolice #UttarakhandNews #PoliceAction #CrimeNews #LawAndOrder #PublicSafety #ViralVideo #TwoNahariya #RoadSafety #TrafficPolice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #InstagramReels #HaldwaniExpressNews - Haldwani News