Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

शमशान तक जाने का रास्ता नहीं, परेशानी से जूझ रहे लोग जिम्मेदार खामोश #shorts #viral #bhopal #news

MORE NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने प्रगति के प्रतीक गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा। #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के आनंद विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने प्रगति के प्रतीक गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़ा। #MadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु परिवारों के सर्वेक्षण का पूर्व कलेक्टर बुद्धेश वैद्य ने किया निरीक्षण
..
विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु विभाग के संचालक एवं विदिशा के पूर्व कलेक्टर श्री बुद्धेश वैद्य का शुक्रवार को विदिशा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद सेक्टर के ग्राम करैया हीरालाल टापरा का भ्रमण कर जन अभियान परिषद द्वारा विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जाति के परिवारों के किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
   
ग्राम भ्रमण के दौरान श्री वैद्य ने संबंधित समुदाय के परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए तैयार किए जा रहे प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। समुदाय के लोगों द्वारा बताई गई स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जन अभियान परिषद के सर्वेक्षणकर्ताओं से भी चर्चा की और सर्वेक्षण के दौरान सामने आ रही समस्याओं तथा व्यावहारिक कठिनाइयों का आकलन किया। श्री वैद्य ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय के पात्र परिवारों की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं का समुचित संकलन किया जा सके।
     
भ्रमण के दौरान जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव सहित विकासखंड नटेरन के समस्त सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक श्री यशपाल धाकड़, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि श्री बाबूलाल धाकड़, सर्वेक्षणकर्ता श्री मनोज मेहर, श्री निलेश धाकड़, श्री प्रकाश मीणा एवं श्री अभिषेक शर्मा सहित ग्राम सरपंच श्री मनोज गुर्जर, ग्राम पंचायत करैया के सचिव, जीआरएस तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं सर्वेक्षणकर्ताओं ने सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी बनाने तथा समुदाय के अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। #vidisha #JansamparkMP

विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु परिवारों के सर्वेक्षण का पूर्व कलेक्टर बुद्धेश वैद्य ने किया निरीक्षण .. विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु विभाग के संचालक एवं विदिशा के पूर्व कलेक्टर श्री बुद्धेश वैद्य का शुक्रवार को विदिशा आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद सेक्टर के ग्राम करैया हीरालाल टापरा का भ्रमण कर जन अभियान परिषद द्वारा विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु जाति के परिवारों के किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम भ्रमण के दौरान श्री वैद्य ने संबंधित समुदाय के परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए तैयार किए जा रहे प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। समुदाय के लोगों द्वारा बताई गई स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने जन अभियान परिषद के सर्वेक्षणकर्ताओं से भी चर्चा की और सर्वेक्षण के दौरान सामने आ रही समस्याओं तथा व्यावहारिक कठिनाइयों का आकलन किया। श्री वैद्य ने निर्देश दिए कि सर्वेक्षण कार्य को व्यवस्थित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय के पात्र परिवारों की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं का समुचित संकलन किया जा सके। भ्रमण के दौरान जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव सहित विकासखंड नटेरन के समस्त सर्वेक्षणकर्ता उपस्थित रहे। पिछड़ा वर्ग छात्रावास के अधीक्षक श्री यशपाल धाकड़, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि श्री बाबूलाल धाकड़, सर्वेक्षणकर्ता श्री मनोज मेहर, श्री निलेश धाकड़, श्री प्रकाश मीणा एवं श्री अभिषेक शर्मा सहित ग्राम सरपंच श्री मनोज गुर्जर, ग्राम पंचायत करैया के सचिव, जीआरएस तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों एवं सर्वेक्षणकर्ताओं ने सर्वेक्षण कार्य को प्रभावी बनाने तथा समुदाय के अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया। #vidisha #JansamparkMP

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

संयुक्त संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा; व्यवस्थाओं का जायजा लिया
..
वृक्षारोपण में सहभागिता कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विदिशा में संभागीय वरिष्ठ
अधिकारियों के दल ने दौरा कर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह, संयुक्त संचालक (छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ) श्री श्रीकांत गोलाईत एवं सहायक संचालक श्री दीपक सोनगिरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था परिसर में आगमन पर सर्वप्रथम सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

विभागीय निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच -
     निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था के विभिन्न ट्रेड्स, कार्यशालाओं, मुख्य भंडार एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रयोगात्मक सामग्री तथा संस्था के समस्त आधिकारिक अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण पर संतोष व्यक्त किया।

पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण -
    निरीक्षण के पश्चात परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह ने परिसर को हरा-भरा रखने एवं पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के समस्त अधिकारी, मेहमान प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha

संयुक्त संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा; व्यवस्थाओं का जायजा लिया .. वृक्षारोपण में सहभागिता कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश .. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विदिशा में संभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के दल ने दौरा कर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर भोपाल संभाग के संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह, संयुक्त संचालक (छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ) श्री श्रीकांत गोलाईत एवं सहायक संचालक श्री दीपक सोनगिरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था परिसर में आगमन पर सर्वप्रथम सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विभागीय निरीक्षण एवं अभिलेखों की जांच - निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्था के विभिन्न ट्रेड्स, कार्यशालाओं, मुख्य भंडार एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रयोगात्मक सामग्री तथा संस्था के समस्त आधिकारिक अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने संस्था की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और रिकॉर्ड संधारण पर संतोष व्यक्त किया। पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण - निरीक्षण के पश्चात परिसर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए संयुक्त संचालक श्री विवेक सिंह ने परिसर को हरा-भरा रखने एवं पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के समस्त अधिकारी, मेहमान प्रवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मजदूर भी पीछे नहीं देशभक्ति से #ख़बर1इंडिया #news

मजदूर भी पीछे नहीं देशभक्ति से #ख़बर1इंडिया #news

Vidisha Nagar, Vidisha | Aug 14, 2026

शमशान तक जाने का रास्ता नहीं, परेशानी से जूझ रहे लोग जिम्मेदार खामोश #shorts #viral #bhopal #news - Vidisha Nagar News