सागर रोड पर परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, 19 वाहनों से 87 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशों के पालन में जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा द्वारा बुधवार को सागर रोड विदिशा में वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गई। त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित क्षमता के अनुरूप यात्रियों के परिवहन की विशेष रूप से जांच की गई। चेकिंग कार्यवाही के दौरान कुल 23 वाहन नियम विरुद्ध संचालित होते पाए गए, जिनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें से 19 वाहनों से कुल 87 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। वहीं शेष 4 वाहनों को प्रकरणों के निराकरण की प्रत्याशा में जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना ग्यारसपुर में रखा गया है।
कार्यवाही के दौरान विशेष रूप से यात्री बसों की जांच की गई। त्यौहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों के परिवहन, यात्रियों की सुरक्षा तथा आवश्यक सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा ने वाहन संचालकों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अन्य श्रेणी के वाहनों की भी जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यात्री वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन कराना है। परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चेकिंग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। #Vidisha
31 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026