कन्या महाविद्यालय में अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हेल्प डेस्क सेंटर का शुभारंभ
..
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में छात्राओं की सुविधा के लिए अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हेल्प डेस्क सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने फीता काटकर हेल्प डेस्क सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप हेल्प डेस्क का मुख्य शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन गर्ल्स कॉलेज में किया गया, जिसका ऑनलाइन प्रसारण राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विदिशा में भी किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप की नोडल अधिकारी डॉ. विनीता प्रजापति ने किया। हेल्प डेस्क के संचालन एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्री शैलेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
हेल्प डेस्क सेंटर के शुभारंभ से महाविद्यालय की छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्राप्त होगी। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। #vidisha
2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026